कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- कल्याणपुरा के पास संदला ग्राम की एक नाबालिग बालिका को 12 फरवरी का ग्राम का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद आरोपी युवक बालेश 16 वर्षीय पीडि़त बालिका को अपने साथ डरा-धमका कर राजस्थान के कोटा शहर ले गया। वहां उसे ले जाकर उसके साथ जबरन दुराचार किया। इसके बाद वह जैसे-तैसे भागकर अपने गांव आई। परिजन उसे लेकर कल्याणपुरा थाने पर पहुंची। थाना प्रभारी भागीरथ बघेल ने बताया कि पीडि़ता नाबालिग की रिपोर्ट पर आरोपी युवक बालेश के खिलाफ धारा 363, 366, 376 (2)506 आयपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Post navigation सेनेटरी नेपकिन बनाने वाली महिलाओं का संकल्प ग्रुप ने किया सम्मान आधार पंजीयन केंद्र के संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन