झाबुआ। मेघनगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना के जवान अवतार सिंह पिता जोगिन्द्र सिंह निवासी बोब पोस्ट बाम तहसील भटाल जिला गुरदासपुर उम्र 26 वर्ष सेना आरक्षक द्ध कल रात्रि में पश्चिम एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था जिसकी ट्रेन से गिरने के कारण ग्राम नहारपुरा में मौत हो गई। पुलिस को मेघनगर स्टेशन अधीक्षक द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति का शव नहारपुुरा में रेलवे पटरी के पास झाडिय़ो में पड़ा हुआ है। सूचना बाद मेघनगर थाने से थाना प्रभारी एमएल भाबर, रंम्भापुर चौकी प्रभारी केएस चौहान, प्रधान आरक्षक मंगलसिंह भाभोर, आरक्षक मनोहर सिंघाड़ घटना स्थल पर पहुंचे तथा मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। मृतक आरक्षक के परिजनों को दूरभाष पर सूचना के साथ ही सम्बन्धित विभाग को भी सूचना दे दी गई। फोटो- 12 Post navigation बैंक में 59 हजार रुपए जमा करने पहुंचे दूध व्यवसायी के रुपए रहस्यमय ढंग से हुए चोरी एमपीइबी ने थमाए गरीबों को हजारों के बिल