झाबुआ लाइव के लिए घुघरी से वीरेंद्र बसेर की रिपोर्ट- सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर 17 बकरा-बकरियों को चुरा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले गोपाल गोबा माली के घर में चोरों ने दीवार में सेंधमारी की और घर के भीतर बंधे 17 बकरा-बकरियां को चुरा लिया। सुबह जब गोपाल माली उठे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और अपने स्तर पर बकरा-बकरियों को ढूंढऩे का प्रयास किया। इसके जब जब ग्रामीणों ने बकरा-बकरियों की पास के गांव गंगाखेड़ी में ईंटभट्टों के पास खोजबीन की तो वहां से 17 बकरा-बकरी बंधे मिले, जिसके बाद गोपाल ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि क्षेत्र में आजकल बकरा-बकरियों की चोरियां लगातार बढ़ती जा रही है और अब तो चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे घरों से सेंधमारी कर बकरा-बकरियों को चुरा रहे हैं। क्षेत्र के चोरों को पुलिस का भय नहींहै और वे खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। Post navigation फांसी लगा कर की आत्महत्या 18 शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकी, 9 का वेतन काटा