खेलों के प्रति अब शहरों से ग्रामीण अंचल में भी इसका उत्साह देखने को मिल रहा है अलग-अलग खेलों का आयोजन ग्रामीण अंचलों के सदस्यों युवाओं एवं ग्रामीणो द्वारा किया जाता है इसी के साथ अभी गणेश जी के दिनों में ग्रामीण अंचल में अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जाता है जिसके तहत झाबुआ जिले के गांव झिरवादिया ताराघाटी में सूर्य क्लब द्वारा 20 सितंबर से 22 सितंबर दो दिवसीय कबड्डी का आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम स्थान पर धार रही जिनको प्रथम पुरस्कार अनसिंह वास्केल एवं अनिश डामोर द्वारा 10 हजार रुपये का नगद पुरुस्कार दिया। वहीं दिव्तीय स्थान पर रहे गोला बड़ी रही जिनको दिव्तीय पुरुस्कार आम आदमी पार्टी के एसटी वर्ग के जिला अध्यक्ष मुनसिंग अजनार द्वारा 5000 का नगद पुरुस्कार दिया गया।ऐसे ही तृतीय स्थान पर रही विजेता टीम को जोगा वास्केल द्वारा 2500 का नगद पुरुस्कार दिया गया।एवं चौथे स्थान पर विजेता टीम को नरवे सिंह नलवाया द्वारा 1500 का नगद पुरुस्कार दिया गया। इसके साथ ही बेस्ट रेडर एवं बेस्ट केशयर को 500 500 का नगद पुरुस्कार पूनम डामोर एवं मुकेश पलासिया द्वारा दिया गया। दो दिवसीय चले कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणजन पहुँचे थे। Post navigation महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से दो विद्यालयों में 319.58 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन