खरडू बड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से झाबुआ जिले में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दो विद्यालयों के लिए कुल 319.58 लाख रुपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामा (कालीदेवी) के लिए 140.49 लाख रुपये तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरडूबड़ी के लिए 179.09 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामा (कालीदेवी) में 140.49 लाख रुपये की लागत से 630 मीटर पहुंच मार्ग, 25 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर की स्थापना, 400 मीटर बाउंड्रीवॉल तथा एक अतिरिक्त अध्यापन कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरडूबड़ी में 179.09 लाख रुपये की लागत से 1225 मीटर पहुंच मार्ग, 630 मीटर बाउंड्रीवॉल एवं कुएं का निर्माण किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने विद्यालयों के लिए विकास कार्यों की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही शैक्षणिक वातावरण और बेहतर होगा। विशेष रूप से पहुंच मार्ग, बाउंड्रीवॉल, अतिरिक्त अध्यापन कक्ष एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचना विकसित होने से विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन को सुविधा मिलेगी।

मंत्री भूरिया ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा से जुड़ी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और झाबुआ जिले के विद्यालयों में स्वीकृत ये कार्य इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *