https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-25-at-8.09.36-PM.mp4 खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में गणपति बप्पा को धूमधाम के साथ भव्य जुलूस निकाल कर बप्पा का विसर्जन किया। दस दिनो तक खरडू बड़ी एवं माल फलिया, वंजिया फलिया, शीतला माता मंदिर, भूरिया फलिया,ताराघाटी,छोटी खरडू, पीठनपुर, उमरिया आदि जगह इन दस दिनों तक गणेश पंडालो में अलग अलग धर्मिक कार्यक्रम किया गया।खरडू बड़ी में गणेश मित्रता मंडल द्वारा आखरी के दो दिनों में तेजाजी महाराज का कार्यक्रम आयोजन किया गया था।जिसके बाद आखरी दिन कार्यक्रम में विजेताओं को इनाम वितरण किये गए। *भव्य शोभायात्रा के साथ बप्पा का विसर्जन किया* गणपति बप्पा के विसर्जन के दिन गांव में अलग अलग चार झाकिया निकाली गई जिसमें काफी संख्या में युवक युवतियों एवं ग्रामीणों द्वारा काफी उत्साह देखने मिला। डीजे की धुन पर सभी लोग झूमते गाते गांव का भ्रमण कर सापन नदी पर पहुँचे जिसके बाद वहां महारती कर बप्पा का विसर्जन किया।पूरी झांकियों में गांव छोटी खरडू की झांकी सबसे अलग लगी बैल गाड़ी पर सजा कर बप्पा को विसर्जन के लिए लाया गया। *भंडारे का भी आयोजन किया गया* गणेश चतुर्थी के दिनों को ग्रामीण अंचलों में काफी उत्साह उल्लास के साथ मनाते है जिसमे अलग आयोजन किये जाते है इसी के साथ ही कई जगह समस्त ग्रामीणों की मदद से गांव में भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमे प्रसादी के रूप में भोजन करवाया जाता है। गांव खरडु बड़ी के शीतला माता मंदिर मंडल एवं माल भूरिया, ताराघाटी आदि जगह भजन कर प्रसादी वितरण की जाती है। Post navigation रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को भक्तों ने भारी मन से विदा किया पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह