पीयूष चन्देल, अलीराजपुर आल इंडिया तंजीमे उलमा-ए-इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन साहब रजवी ने सुफी रमीज बाबा चिश्ती को आल इंडिया तंजीमे उलमा इस्लाम का मध्यप्रदेश का प्रदेश महासचिव बनाया। इस अवसर पर सूफी रमीज बाबा ने बताया कि इस तंजीम ने एन.आर.सी और सी.ऐ.ऐ. जैसे मुद्दों पर भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और दिगर मसाईल पर भी कौम की खिदमात अंजाम दी है। *इन्होने दी बधाई* सूफी रमीज बाबा को आल इंडिया तंजीमे उलमा इस्लाम का मध्यप्रदेश का प्रदेश महासचिव बनने पर मध्य प्रदेश के रतलाम काजी सैयद एहमद अली साहब, धार काजी वकार सादिक साहब, सावेर काजी सलामुद्दीन साहब, बड़नगर काजी नसीरूद्दीन साहब, भिंड काजी इरफान नबी साहब, देवास काजी नौमान अशरफी साहब, ग्वालियर काजी अब्दुल अजीज साहब, बदनावर काजी सलीमुद्दीन साहब, महेश्वर काजी आशिक साहब, आलीराजपुर से गफ्फार खान, इमरान शेख बेहरीन, इमरान शेख, सिराज खांन, वसीम कुरैशी, सैय्यद शब्बीर अली, नासिर मकरानी सहित प्रदेश के अन्य शहर के काजी हजरात ने उलमा किराम दुआओ के साथ मुबारकबाद पेश की। Post navigation पुलिस टीम ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश ; आरोपी को किया गिरफ्तार ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा है प्रधानमंत्री मोदी के दुसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष-वकीलसिंह ठकराला, प्रत्येक मतदान केंद्र के 100 परिवारों तक पहुंचाएंगे उपलब्ध्यिों भरा पत्रक