मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि थाना आम्बुआ क्षैत्रान्ततर्गत घटना 7 जून की मध्य रात्रि को ग्राम हरदासपुर के काकडकुआ फलिया में अज्ञात बदमाश ने फरियादी महेश के पिता मृतक कुंवरसिंह पिता इडला चौहान भीलाला उम्र 45 साल निवासी ग्राम हरदासपुर के सिर में पत्थर मारपकर हत्या कर दी थी, जिस पर फरियादी महेश की रिपोर्ट पर थाना आम्बुआ में अपराध क्रमांक 101/2020, धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध किया गया तथा थाना प्रभारी आम्बुआ के नेतत्व में अज्ञात आरोपी की धरपकड हेतु टीम गठित की जाकर प्रकरण के आरोपी की गिरफतारी सुनिश्चित किये जानें हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी आम्बुआ उप निरीक्षक भूपेन्द्र खरतीया के नेतत्व मे गठित टीम के द्वारा घटना दिनांक से ही उक्त घटना के अज्ञात आरोपी की धरपकड हेतु गंभीरता से प्रयास प्रारंभ कर कार्यवाही की गई, जिसके परिणाम स्वरूप ही टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की। उक्त घटनाक्रम को रूमाल के द्वारा अंजाम दिया गया, जिस पर अज्ञात आरोपी रूमाल पिता धुन्ध्रिया पचाया भील, निवासी ग्राम हरदासपुर को आम्बुआ पुलिस टीम के द्वारा गिरफतार कर अज्ञात मर्डर को सुलझानें में सफलता प्राप्तु हुई । पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर विपुल श्रीवास्तव के द्वारा उक्त हत्याकांड के आरोपी की धरपकड में गठित टीम के सदस्यी थाना प्रभारी आम्बुआ उप निरीक्षक भूपेन्द्र खरतीया, सउनि मडूसिंह नायक, प्र.आर भुवानसिंह, प्र.आर मंजीतसिंह, प्र.आर शांतिलाल, मनीष, आर अनिल, आर दुलेसिंह, आर आनन्दा, आर जितेन्द्र, आर लेखराम, आर उदय एवं सायबर सेल के सदस्य आर विशाल व विजय चन्दांना के द्वारा किये गये सराहनीय कार्य हेतु प़थक से विभागीय प्रक्रिया अनुसार पुरस्करत किये जानें की घोषणा की है । Post navigation बद्रीलाल नीमा के निधन पर जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन ने दी श्रद्धाजलि, अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे सूफी रमीज बाबा बने ऑल इंडिया तंजीमे उलमा इस्लाम के प्रदेश महासचिव, लगा बधाइयों का तांता