झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर के संजय कालोनी निवासी फूलचन्द इश्वारलाल नामदेव के सूने मकान में चोरो ने धावा बोल और आभूषण-कीमती साडिय़ां व घर का सामान चोरी कर ले जाने में सफल रहे। फूलचन्द नामदेव अपने पूरे परिवार समेत छुट्टिया मनाने अपने ग्राम गये थे तीन के अवकाश के बाद जब वे सोमवार शाम घर पहुंचे घर का ताला टूटा पड़ा था घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। तिजोरी तोडक़र खुल पड़ी थी यह सब नजारा देख पूरा परिवार सकते में आ गया। फूलचन्द की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था जबकि फुलचन्द कुछ समझ नही पा रहे थे। जानकारी मिलने पर एसडीओपी एनएस रावत एवं थाना प्रभारी एसएस बघेल मौके पर पंहुचे व घटना स्थल का जायजा लिया। प्राप्त जानकरी अनुसार कुल 80 हजार नकदी-कीमती कपड़े एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए है। Post navigation ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपिता गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती मनाई सोंडवा ” रेप & हत्याकांड ” की फाइल फिर खुली ; एक लाख ₹ ईनाम की अनुशंसा