अलीराजपुर लाइव के लिए आजाद नगर जे विशाल वाणी की रिपोर्ट नगर के सबसे व्यस्त मार्ग पर चोरो ने शुक्रवार- शनिवार की रात मेन गेट का ताला तोड़कर हजारो के माल पर हाथ साफ कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास फौजी होटल के सामने काईद शब्बीर भाई के मकान में चोरो ने मेन गेट का ताला तोड़ कर 75 हजार के माल पर हाथ साफ कर लिया। थाना प्रभारी जे एस रावत ने बताया कि काईद भाई के यहां से 20 हजार नगद ओर बाकी के गहने कुल मिलाकर करीब 75 हजार का माल चोरी गया है। ज्ञातव्य है कि कुछ समय पहले फोजी होटल के सामने बद्रीलाल चौहान की दुकान में भी चोर मेन गेट का ताला तोड़ कर घुसे थे और चोरी को अंजाम दिया था वे चोर अभी पुलिस तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। फोजी होटल के सामने ही बीती रात फिर से मेन गेट के ताले तोड़ कर काईद भाई के यहां हुई चोरी ने पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है। Post navigation बदहाल होती ट्रैफिक व्यवस्थाएं जिम्मेदार मौन चोरों ने घर पर धावा बोलकर दिया 30 लाख की चोरी को अंजाम