चंद्रभानसिंह भदौरिया@ चीफ एडिटर झाबुआ जिले की बहुचर्चित सुरेंद्र कछोटिया हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता राहुल के अलावा कुल चार अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने शुरू में राहुल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड में हुई पूछताछ के दौरान दोनों सुपारी किलर ने यह स्वीकार किया कि हत्या की इस वारदात में उनके ही दो अन्य रिश्तेदार युवक शामिल थे। नाम सामने आने के बाद पुलिस लगातार दोनों युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सुरेंद्र का नदी में फेंके गए मोबाइल अभी बरामद नहीं हो पाया है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि गरमी के मौसम में ग्रामीण मोद नदी का पानी खाली करने का विरोध कर रहे हैं। नोट- अगर आप झाबुआ-अलीराजपुर जिले के निवासी हैं तो फिर जिले में रहते हो या जिले से बाहर कहीं रहते हो… अगर आप जिले की सबसे तेज एवं सटीक खबरे अपने व्हाट्सएप पर पढऩा चाहते हैं तो हमारे व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 9425487490 को अपने स्मार्टफोन में झाबुुआ या अलीराजपुर लाइव के नाम से सेव करे और सेव करने के बाद इसी नंबर लाइव न्यूज का मैसेज लिखकर डाले आपको तुरंत न्यूज अपडेट मिलने लगेगी। Post navigation अवैध धंधेबाज व अपराधियों पर लगाम लगाकर जनसेवा देश भक्ति के पुलिस सिम्बल को सत्य साबित करेंगे : गीता सोलंकी मुख्यमंत्री ऋण समाधान शिविर में बोले सीसीबी चेयरमैन गौरसिंह वसुनिया-किसानों के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे