झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर में लगातार हो रही बाइक चोरियों से नगर वासियों में खौफ का माहौल बनता जा रहा है। आज तडक़े फिर से बाइक चोरों ने नगर के पाश्र्वनाथ मार्ग निवासी दुग्ध व्यवसायी गगनेश उपाध्याय की चुरा ली। गगनेश उपाध्याय अलसुबह 4.30 बजे दूध की गाड़ी पर अपनी बाइक एमपी 45 बी 2036 से गए तकरीबन 5 बजे घर लौटकर घर के बाहर गाड़ी खड़ी की अपने मकान की प्रथम मंजिल पर जाकर 15 मिनट बाद पुन: नीचे लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास देखने पर बाइक कही नजर न आने पर पड़ोसियों को खबर दी कुछ पता न लगने पर पुलिस थाने पर मामले की सूचना दी। नगर में आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही है जिसमें यह दूसरी घटना है जिसे चोरों ने अलसुबह 5 बजे के आसपास चोरी की है। कुछ दिन पूर्व गांधी चौक से पोरवाल परिवार की 2 बाइक चोरों द्वारा इसी समय पर चोरी की गई, जिसके सीसीटिवी फुटेज आने के बाद 16 दिसंबर को चोरों द्वारा बाइक कुम्हारवाडा चौराहा पर एक बाइक लावारिश छोड़ गए। वही तकरीबन 2 माह पूर्व इन्द्रपुरी कॉलोनी से चोरी हुई ओम प्रकाश नागर की बाइक का चेसिस 14 दिसम्बर को ग्राम हत्यादेली में मिला, जिसमें इंजिन, हैडलाइट समेत सारा सामान निकाल लिया गया। चोरों के इस कदर बढ़ते जा रहे हौसलों से नगर में खौफ का माहौल बनता जा रहा है। Post navigation 4 वर्षीय बालक की होद में डूबने से मौत पुलिस हलचल-