आकाश उपाध्याय/सुनील खेड़े@जोबट आज स्थानीय विश्राम गृह पर प्रेस क्लब जोबट की विशेष बैठक रखी गई थी । उक्त बैठक में सर्वसम्मति से पत्रकार सुनील जोशी को अध्यक्ष नियुक्ति किया गया । सभी सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए एक स्वर में सुनील जोशी के नाम पर सहमति बनाई जिस सहमति के पश्चात सुनील जोशी को अध्यक्ष पद से नवाजा गया । जोशी ने अध्यक्ष पद ग्रहण करते हुए कहा कि सभी साथिमित्रो को सह्रदय धन्यवाद, आज आप सभी ने जो दायित्व मुखे दिया उसका में आभारी हूं एवं उक्त दायित्व का पूर्ण ईमानदारी से निर्वाहन करूंगा । आप ने कहा कि जब भी मेरे साथियों के मेरी आवश्यता होगी में तत्परता से उनके साथ खड़ा रहूंगा । उक्त बैठक में राजेश जैन, मनीष वाणी, नरेंद्र जैन, संजय सोमानी, आकाश उपाध्याय, सुनील खेड़े, सोनू सालवी, हर्षित शर्मा, रितेश आगाल, राजेश डुडवे, संजय टवली, चयन खत्री आदि पत्रकारगण उपस्थित रहे । सभी ने नवीन अध्यक्ष सुनील जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । Post navigation जोबट में भगोरिया में नही लगेंगे झूले-चकरी; एसडीएम ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश … विभागीय कर्मचारियों द्वारा दबाव में कार्य करवाने व पोषण ट्रैकर एप बंद करने को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने सौपा ज्ञापन