शिवा रावत, उमराली उमराली से करीब तीन किलोमीटर दूर ग्राम भोरण में एक घर मे अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना उमराली पुलिस चौकी पर दी गई। ततपश्चात चौकी प्रभारी रविन्द्र प्रताप व प्रधान आरक्षक मौके पर पहुंचे। सुदूर ग्रामीण अंचल होने के चलते वहां पर फायर बिग्रेड नहीं पहुंच पाया जिसके बाद चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक ने ग्रामीणों की मदद से नदी से बल्टियों व अन्य बर्तनों से पानी लाकर आग बुझाने की असफल कोशिश की, परंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका जिसके मकान जल गया। गौरतलब है कि इस मकान में एक वृद्ध महिलारहती है और बाकी के लोग गुजरात में काम की तलाश में पलायन कर गए व घटना के समय वृद्ध महिला भी उमराली बाजार गयी हुई थी जिस वजह से कोई नुकसान नही हुआ। ) Post navigation इस बार बखतगढ़-थांदला से शुरु होगा भोंगर्या (भगोरिया) अंतिम भोंगर्या (भगोरिया ) अलीराजपुर-पेटलावद का विद्या भारती मालवा प्रांत ने ग्रामीणों केसहयोग से बोरीबंधान कार्य किया