झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- लाल लंगोटा हाथ में घोटा झम झम नाचे वीर हनुमाना, जैसे भजनों से नगर बजरंग रामायण मंडल ने निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर मंगलवार रात्रि में भव्य सुंदरकांड किया जो की देर रात 1 बजे तक चला जिसमें सैकड़ों भक्तों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया। उल्लेखनीय है कि श्रावण माह के प्रतिएक मंगलवार को मंडल द्वारा मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन रखा जा रहा है। आयोजन में हनुमान का वेशधर आ रहे कलाकार को सभी ने पसंद किया। वहीं मंडल के गायक कलाकारों ने सुंदरकांड के दोहे व चौपाई के साथ भजनों की प्रस्तुति दी जिससे हर को झूम उठा और आयङ्क्षजन देर रात 1 बजे समाप्ता हुआ, जिसके पश्चात महाआरती का लाभ यजमान राजू भाई नागर परिवार ने लिया. Post navigation चयन छजलानी ने सीपीटी परीक्षा में अर्जित किए 88.5 फीसदी अंक नालियों के अभाव में गंदे पानी व बदबू के साथ मच्छरों से परेशान हुए नगरवासी