पेटलावद। नगर के होनहार छात्र चयन छजलानी ने सीपीटी की परीक्षा में 88.5 प्रतिशत अंक अर्जित किए। चयन छजलानी ने सत्र 2017 में सफलता विद्या मंदिर से 12वीं बोर्ड की परीक्षा 87.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए थे। सीए के लिए होने वाली प्रतिष्ठित परीक्षा ेसीपीटी में 88.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम पड़ाव को पार कर न सिर्फ विद्यालय का बल्कि पूरे पेटलावद नगर का नाम रोशन किया। उनकी इस पर उपलब्धि पर संस्था संचालक गोपाल चौधरी, प्राचार्य अतुल मेहता, उप प्राचार्य दीपेश गुप्ता, प्रधानाध्यापिका रविना परमार, रवि परमार सहित पूरे स्टॉफ ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. Post navigation विश्व शांति-भाईचारे का संकल्प लेकर दो सप्ताह से तपस्या में लीन लक्ष्मणदासजी महाराज सुंदरकांड में देर तक भक्तों ने लिया धर्मलाभ