पियुष चन्देल अलीराजपुर स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं संगीत प्रेमी स्व. भोला प्रसाद क्षीरसागर की 22 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को अलीराजपुर की केशव नगर कॉलोनी में उनके पुत्र स्वरूप क्षीरसागर के निवास स्थान पर सुंदरकांड और भजन संध्या का शानदार आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पंचेश्वर रामायण मंडल के सदस्यों ने सुमधुर संगीत के साथ सुंदरकांड पाठ और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में बजरंग बली की तस्वीर पर पूजा अर्चना की गई। स्व.भोला प्रसाद क्षीरसागर और उनके बड़े पुत्र स्व. प्रवीण क्षीरसागर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यह धार्मिक आयोजन देर रात तक चलता रहा। इसमें बड़ी संख्या में धार्मिक श्रद्धालु उपस्थित हुए और कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी जीतू कोठारी,आलीराजपुर खंड शिक्षा अधिकारी संजय गांधी, जिला उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य संजय परवाल, कॉलोनी अध्यक्ष जयंतीलाल राठौड़, रामेश्वर राठौड़ ,वरिष्ठ अध्यापक एमएच मंसूरी, जितेंद्र तंवर, विश्वजीत सिंह तंवर, शैलेंद्र वाणी, प्रतीक गेहलोत, नाथू लाल सेन, एमके शर्मा, नमिता जायसवाल, अरुणा शर्मा, विपिन पुरोहित, श्री मालवी, रमेश मिस्त्री सहित अनेक गणमान्य नागरिक और महिलाएं उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन आयोजक परिवार के सदस्य प्रदीप क्षीरसागर, स्वरूप क्षीरसागर, शरद क्षीरसागर, तथा रोहित क्षीरसागर ने किया। Post navigation तरूण सागरजी संस्कृति की गोद में समां गए, प्रकृति जब रोती है तो संस्कृति का रोना भी निश्चित, विरले संत का का जाना दु:खद क्रांतिकारी संत के समाधि मरण महोत्सव पर दी श्रद्धांजलि