पन्नालाल पाटीदार, रामनगर ग्राम मोहनकोट में आयोजित कृषक ऋण समाधान योजना के शिविर में शामिल हुए सीबीसी मैनेजर पीएन यादव ने कहा कि समाधान योजना का बकायादारों को फायदा लेना चाहिए। किसानों को क्रेडिट कार्ड के फायदे व योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष अजमेर भूरिया ने शासन द्वारा चलाई जा रही कृषकों के कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर किसानों को केसीसी कार्ड वितरण किए गए व नियमित ऋण जमा करने वाले किसानों सलिया मेड़ा, बाबूलाल सिगांड, कहजी थावरिया रमेश गरवाल, अमरसिंह डामर, मंगलिया बारिया, शांतु चारेल, मोहन मैडा, जोसफ निनामा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सलिया मैंडा, सरपंच बाबुभाई, ब्रांच मैनेजर देवेन्द्र मिश्रा, संस्था प्रबंधक रमेश चंद्र पाटीदार, नंदलाल पाटीदार मानसिंह संतोष, अमृतलाल पाटीदार सहित सैकड़ों कृषक उपस्थिति थे। आभार व्यक्त प्रकाश डामर ने किया। Post navigation भाजपा नेता मुकेश कोठारी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सडक़ के किनारे घायल मिले, पेटलावद से दाहोद रेफर कौशल्या चौहान को रायपुरिया थाना का दिया चार्ज