रितेश गुप्ता, थांदला
राजधानी में आईटीओ स्थित हिंदी भवन में पाथेय साहित्य कला अकादमी दिल्ली एवं साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्था मुंबई के संयुक्त तत्वाधान में विश्व संस्कृति और पत्रकारित विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें देश विदेश के विद्वानो ने सहभागिता की। डॉ ईमादे यश बाली इंडोनेशिया, डॉ यन्तु देवबुधु मॉरीशस, मास्को विश्वविद्यालय से रूसी भाषा की प्राध्यापक डॉ लीना सरीन, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के कुलसचिव डॉ प्रदीप शर्मा साहित्यकार संपादक डॉ बीएल गोड, लोकायत पत्रिका के सम्पादक बलराम, व्यंग्यकार डॉ अर्चना चतुर्वेदी, साहित्यकार डॉ भावना शुक्ल, डॉ प्रदीप कुमार सिंह हिंदी लेखनी डॉट कॉम के तरुण सोनी तनवीर आदि विद्वतजनों ने मंच को सुशोभित किया। इस अवसर पर थांदला जिला झाबुआ की प्राध्यापक साहित्यकार डॉ सीमा शाहजी ने झाबुआ जिले की संस्कृति एवं आदिवासी महिलाओं पर अपना वक्तव्य दिया। उनकी उपलब्धियों पर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय भाषा एवं साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। झाबुआ के आदिवासियों पर लेखन कार्य एवं सीनियर फेलोशिप करने पर उन्हें आदिवासी साहित्य सम्मान भी प्रदान किया गया। उनकी इस विशिष्ट उपलब्धि पर अंचल के डॉ केके त्रिवेदी, डॉ जया पाठक, डॉ गीता दुबे, भारती सोनी, नगीन शाहजी, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश भट्ट, सुरेंद्र कांकरिया, चन्द्रभानसिंह भदौरिया, मनीष गिरधाणी, रितेश गुप्ता आदि सहित गणमान्य नागरिकों एवम मीडिया कर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया व शासकीय महाविद्यालय मेघनगर के प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने बधाइया दी।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *