पेटलावद। भाई बहन के प्यार के पर्व रक्षा बंधन इस बार 15 अगस्त को है। इसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांध उनसे रक्षा का वचन लेतीं हैं। देश भर में ये त्यौहार पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। वहीँ शहर के एमराल्ड जूनियर कॉलेज पेटलावद के विद्यार्थियों ने एक अनोखी पहल की है। जिसमें सीमा पर तैनात जवानों की कलाई सूनी न रहे उसके लिए उन्होंने ख़ास राखी तैयार की है। जिसे अब सेना को भेजा जाएगा। इस राखी की अगर विशेषता की बात की जाए तो बहनों के प्यार से बनी इस राखी को छात्राओं ने बेस्ट मैटीरियल का प्रयोग किया है। राखी को तैयार करने वाली छात्राओं ने बताया हम हर रक्षा बंधन पर्व पर घर पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी तो बांधते ही है। लेकिन जो सैनिक देश की सीमाओ पर सदैव तत्पर रहकर दुश्मनो से हमारे देश की सुरक्षा करते है। वह भी हमारे सैनिक भाई है। रक्षा बंधन त्यौहार पर उनकी कलाई सुनी ना रहे और बह अपनी बहनो को मिस न करे इसको ध्यान में रखते हुये उन्होंने यह राखी बनाई है। अब डाक के माध्यम से इस राखी को वह अपने सैनिक भाइयों को पास भेजेंगे। इस पहल के लिए डायरेक्टर हरिओम पाटीदार, मनोज जानी, कमलेश परमार, अमित शुक्ला, दीपेश शुक्ला व प्राचार्य श्रीमती सौम्या भावसार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ओर छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रक्षा बंधन पर इस पहल को प्रतियोगीता का रूप दिया गया क्लास टीचर ने बेस्ट राखी को पुरुस्कार के लिए चयनित भी किया। दिव्यानी नायक, खुशबू राजपुरोहित, आयुषी काग, हर्षा पाटीदार, प्रियंका त्रिवेदी, रितिका गोयल, हर्षाली भटेवरा, प्रियंका व्यास, अशोक पाटीदार, इंगोषणा शर्मा, रानू गोर, श्रुति टॉक, नामेश्वरी शाहू, थाजा देवी, शमीम खान, तंबोसना देवी, मनीषा दुबे, कल्पना देवी, भारती सालवी, सोनिया काग,गोपाल पाटीदार,मनीष पाटीदार, राजेन्द्र भाभर का विशेष सहयोग रहा। रिपोर्ट: सलमान शैख़ Post navigation बच्चा चोरी के शक में हिंसक हुई भीड़, पुलिस सख़्त; 13 लोगो पर नामजद FIR विश्व आदिवासी दिवस; 20 से 25 हजार लोगों की हुंकार; वनवासी नहीं आदिवासी हैं हम…;हमारा हक दो सरकार..See Pics