सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट जनपद पंचायत सरदारपुर के सीईओ केके उके द्वारा कलस्टर दसई एवं बरमंडल के सहायक विकास विस्तार अधिकारी कमल गुप्ता के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबन के प्रस्ताव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार एवं कलेक्टर धार को भेजा है। कमल गुप्ता द्वारा अपने कलस्टर क्षेत्र में CM हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य में रुचि नहीं लेने, मॉर्निंग फॉलोअप नहीं करने एवं मुख्यालय पर निवास नहीं करने के कारण गुप्ता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलंबन के प्रस्ताव भेजा है। Post navigation राम मंदिर पंचकुंडीय यज्ञ की पुर्णाहुति में जुटे भक्त राजनीतिक हलचल जिला – झाबुआ