लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया पेटलावाद के बाद शाम 5 बजे रायपुरिया की हायर सेकंडरी स्कूल में सीएम शिवराजसिंह चौहान पहुचेंगे । यहां वह जन शिविर में सम्मिलित होने आ रहे है। अचानक हुवे इस कार्यक्रम के मद्देनजर पेटलावद एसडीएम शिशिर गेमावत एसडीओपी सोनू डावर, टी आई रायपुरिया राजकुमार कुंसारिया तथा पुलिस बल हायर सेकेंडरी स्कूल में तमाम तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस बल तैनात हो गया है। स्कूल में टेंट भी लग गए है तैयारी पूरी हो गई है। यहां पर शाम 5 बजे जन संवाद शिविर का आयोजन होगा । पेटलावाद एसडीएम शिशिर गेमावत ने बताया कि शेड्यूल अनुसार रायपुरिया में सीएम साहब का जन संवाद शिविर प्रस्तावित है किन्ही कारणों से अगर इस शेडयूल में बदलाव हो जाए तो कुछ नही कहा जा सकता। इससे पहले 7 साल पूर्व सीएम रायपुरिया में पेटलावद ब्लास्ट की घटना में हुई मौत के बाद स्व हीरालाल पाटीदार के घर रायपुरिया इन्हें सांतवना देने पहुचे थे। सीएम शिवराज का रायपुरिया आने का यह दूसरा मौका है । क्या यह मांगे पूरी होगी रायपुरिया में आज शाम मुख्यमंत्री रायपुरिया की हायर सेकेंडरी स्कूल में जन शिविर के आयोजन में पहुँचेगे इसी स्कूल में कई सालों से मांगे अधूरी है यहां हायर सेकेंडरी स्कूल मेंअतिरिक्त कक्ष,लेब रूम कन्या छात्रावास खेल,ग्राउंड तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुरुष डॉक्टर की कमी परिसर की वाल बॉउंड्री,चिकित्सक निवास कक्ष तथा पोस्टमार्टम रूम जैसी तमाम जरूरतमंद मांगे अब तक अधूरी है। लेकिन इन मांगों को यहां कोई पूरा भी नही करवा पा रहा है ज्ञापन आवेदन देकर केवल अब तक केवल समय ही निकाला गया है अब देखने वाली बात यह है कि क्या जन शिविर में यह मांग उठती है या नहीं ? ओर उठती है तो यह मांगे कब तक पूरी होगी। सीएम से रायपुरिया की जनता को आस है की वह यह मांगे जल्द पूरी करवाएंगे। Post navigation रायपुरिया-जामली मार्ग पर श्रेयर्स स्कूल के सामने बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर संगठन प्रभारी पहुंचे भाजपा कार्यालय, बताई ग्राम की समस्याएं