लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया रायपुरिया जामली मार्ग पर श्रेयर्स स्कूल के सामने एक आइसर ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को आइज़र टक्कर मार दी। बाइक विक्रांत है बाइक का नम्बर एमपी 11 एमवी 9404 है। व्यक्ति गंभीर घायल है और मौके पर रायपुरिया टीआई स्वयं मौके पर पहुंचे और घायल को स्वयं ने पुलिस टीम के साथ उठाकर पुलिस मोबाइल में डालकर पेटलावाद अस्पताल भेजा है। ट्रैक्टर टक्कर मारकर फरार हो गया है। व्यक्ति का नाम अज्ञात है और गंभीर हालत में पेटलावाद भेजा गया है। बताया जा रहा है व्यक्ति ने हेलमेट नही पहना था और उसे सिर में ही गंभीर चोट लगी है। Post navigation कई सालों से थी मांग आज हुई पूरी, घर के सामने पहली बार नलों में पानी आता देख खिल गए चेहरे सीएम शिवराज सिंह का रायपुरिया दौरा प्रस्तावित, प्रशासनिक अमला मौजूद