लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया ग्राम पंचायत रायपुरिया के वार्ड क्रमांक 9 में सरपंच होमी नंदू निनामा के प्रयासों से कई सालों से उठ रही मांग आज पूरी हुई है। दरसअल कल्याणपुरा मार्ग बायपास की ओर मकानों का निर्माण कर ग्रामीण वहां निवास करने लग गए थे लेकिन वहां पेयजल की पाइपलाइन ही नहीं थी। कई सालों से यहां के रहवासी मांग कर रहे थे। नवागत सरपंच होमी नंदू निनामा ने इसकी समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पेयजल की पाइप लाइन बिछाई रविवार शाम को पहली बार इन रहवासियों ने ग्राम पंचायत की नलजल योजना से पेयजल का पानी भरा। जैसे ही इनके नलों में पानी आया रहवासियो के चेहरों पर मुस्कान आ गई। Post navigation सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी हाथों में मिट्टी के गणेशजी लेकर निकले विसर्जन करने, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश रायपुरिया-जामली मार्ग पर श्रेयर्स स्कूल के सामने बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर