लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया भाजपा संगठन के प्रभारी हरिनारायण यादव भाजपा कार्यालय रायपुरिया पहुँचे पहली बार रायपुरिया आने पर मण्डल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया के नेतृत्व में विभिन्न अध्यक्ष तथा सरपंच पति नन्दू निनामा ने उनका स्वागत किया। सभी से परिचय के बाद उन्होंने पेटलावद में होने वाले नगर परिषद चुनाव में भाजपा का प्रचार करने की अपील की। बंटी भैया मित्र मंडल द्वारा लंपि वाइरस के लिए दिए जा रहे निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़े के वितरण की जानकारी पर उन्होंने इस नेक कार्य की सराहना की। कार्यकर्ताओ से चर्चा कर उन्होंने रायपुरिया को भविष्य में नगर परिषद बनाए जाने के प्रयास करने की बात कही रायपुरिया के सरपंच पति नन्दू निनामा ने गांव की महत्वपूर्ण तथा अति आवश्यक माग गांव की पेयजलापूर्ति की नवीन पाइप लाइन स्वीकृत करवाने के लिए प्रयास करवाने पर बातचीत की गौरतलब है गांव में पेयजलापूर्ति लाइन 40 वर्षो पुरानी हो चुकी है और 8 साल पूर्व बने टू लेन सड़क मार्ग के 10 फ़ीट नीचे तक पुरानी लाइन दब चुकी है मुख्य लाइन में लीकेज या कोई खराबी आने पर इस पुरानी जमीन के 10 फ़ीट नीचे दबी लाइन को दुरस्त करवाने में भी ग्राम पंचायत को काफी मशक्कत करवाना पड़ती है वही किसी ग्रामीण का नल लाइन खराब हो जाए तो उसे दुरस्त तक नही किया जा सकता है। यहां तक की जमीन में 10 फ़ीट दबी इस पेयजलापूर्ति लाइन से किसी को नया नल कनेक्शन तक भी नही दिया जा सकता है ऐसे में रायपुरिया में ओपन पेयजलापूर्ति लाइन का काम स्वीकृत होना अतिआवश्यक हो चुका है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी,मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया,जिला पंचायत सदस्य अजमेर भूरिया,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पाटीदार,डॉ नाथूलाल पाटीदार युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पवन पाटीदार,प्रकाश पाटीदार,लवेश स्वर्णकार,राहुल गोस्वामी,बंटी भैया मित्र मंडली तथा सरपंच रताम्बा,मोहनकोट तथा भाजपा मंडल के विभिन्न पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे । Post navigation सीएम शिवराज सिंह का रायपुरिया दौरा प्रस्तावित, प्रशासनिक अमला मौजूद आगामी त्यौहार व चुनाव के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ