फ़िरोज खान@ आलीराजपुर Live मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 जुलाई शुक्रवार को आलीराजपुर जिले के दौरे पर आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा रद्द हो चुका है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के रद्द हुए दौरे की आधिकारिक पुष्टि कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने की है। गौरतलब है कि आजाद जयंती के अवसर पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के गृहग्राम आजादनगर पहुंचने वाले थे, इसी के साथ सीएम शिवराज जोबट भी पहुचते। जहां पिछले कुछ महीनों बाद उपचुनाव होने है। सीएम का यह दौरा आगामी उपचुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा था, लेकिन अब उनका दौरा निरस्त हो चुका है। Post navigation ..तो इस साल होंगे नप चुनाव; चर्चाओं का दौर शुरू, दावेदारों ने शुरू की तैयारी सट्टे जुए का कारोबार करने वालों पर पुलिस सख्त, सट्टा लिखते 2 युवक गिरफ्तार..