नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ मुखबीर की सूचना पर मिलने पर थाना कोतवाली झाबुआ के बल द्वारा जैन मंदिर के पास आरोपी नीरज पिता चन्द्रसेन संघवी उम्र 35 वर्ष निवासी लक्ष्मीबाई मार्ग झाबुआ के कब्जे से 3200 रूपये एवं सटटा अंक लिखी पर्चीया, एवं अंग्रेजी शराब की दुकान के पास राजगढ नाका झाबुआ के पास आरोपी कुलदीप पिता अशोक राठौर जाति जैन उम्र 33 साल निवासी लक्ष्मीबाई मार्ग झाबुआ के कब्जे से 3500 रूपये एवं सटटा अंक लिखी पर्चीया जप्त कर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया , सटोरियो को पकडने मे सउनि कार्यवाहक विनोद सोलंकी, आरक्षक 30 गमतु एवं आरक्षक 202 महेन्द्र, आर 524 मनोहर, एवं आर 62 रतन, का विशेष योगदान रहा है । कोतवाली थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह गाडरिया ने बताया सट्टे जुए एवं अवैध नशे के कारोबार करने वालों पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य में कल 2 सटोरियों को सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है, आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, सट्टे जुए एवं नशे से जुड़ी कोई भी जानकारी आप कभी भी आप मेरे मोबाइल नंबर 07049140295 पर दे सकते है, आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। Post navigation सीएम शिवराजसिंह चौहान का 23 जुलाई को आलीराजपुर जिले का दौरा हुआ रद्द; कलेक्टर ने की पुष्टि.. शांति समिति की बैठक में फिर उठे पेटलावद शहर के सबसे जटिल मुद्दे; क्या होगा अब कुछ…?