दिनेश वर्मा झाबुआ https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260831-WA0007.mp4 भोपाल/ओरछा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य को पर्यटन का केंद्र बनाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने जहां विश्व स्तर पर प्रयास किए हैं, वहीं दूसरी ओर नीतियों में भी बदलाव किया है। उन्होंने ओरछा के राजा राम मंदिर को ऐतिहासिक बताया है। उनका मानना है कि यह मंदिर संस्कृति संपदा है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य पर्यटन निगम की तारीफ भी की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से इस क्षेत्र को पर्यटन का अद्भुत केंद्र बना रहे हैं। ओरछा के राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और संस्कृति संपदा है। यहां के शासकों स्थापत्य कला का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह कला हमें प्राचीन धरोहर और संस्कृति से जोड़े रखती है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पहले एयरकंडीशन नहीं होते थे, लेकिन उसके बावजूद यहां वातानुकूलित भवन बने हैं। यह भवन गर्मी में ठंडे और ठंड में गर्मी का एहसास कराते हैं। Post navigation रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन