अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की रिपोर्ट- जिले की जनपद पंचायत चंद्रशेखर आजाद नगर में आज नवागत विकासखंड अधिकारी सुलाबसिंह पुसाम ने सीईओ का चार्च संभाल लिया। इससे पहले जनपद पचायत सीईओ वीके श्रीवास्तव ने ढाई साल से अधिक इस पद पर रहे जिन्हें सहायक परियोजना अलीराजपुर पदस्थ किया गया है। मप्र लोकसेवा आयोग से चयनित 12-14 बेच के विकासखंड अधिकारी सुलाबसिंह को सीईओ का कार्यभार संभाल ने के बाद अलीराजपुर लाइव को सिंह ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता जनपद पंचायत खुले में शौच मुक्त करना है जल्द से जल्द प्रयास करूंगा कि 34 ग्राम पंचायत खुले में शौच मुक्त हो जाए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना भी जरूरत हितग्राहियों तक उसका लाभ मिले व शासन की जनकल्याणकारी योजना गरीब तबके तथा जरूरमंदों तक पहुंचाने की बात कही। Post navigation पटवारियों ने मांगों को लेकर एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन आपसी रंजिश के चलते घर के बाहर सो रहे युवक की फालिया मारकर की हत्या