अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट- आज अलीराजपुर में कलेक्टर कार्यालय में जिलेभर के पटवारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अलीराजपुर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश पटवारी संघ राजस्व निरीक्षक संघ के संयुक्त आह्वान पर आज अल्प वेतनभोगी कर्मचारी पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें प्रमुख मांगे वेतनमान में सुधार व संशोधन, भत्ता-मानदेयों में पुनरीक्षण, समयमान वेतनमान, पदोन्नति, तकनीकी पद व केडर समस्या पर विचार कर आदेश जारी करने को लेकर दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जामसिह चौहान, सचिव किशोर बैरागी, उपाध्यक्ष अजन चौहान, नितेश अलावा, जितेन्दसिह मौर्य, कोषाध्यक्ष पदमलाल जमरा, सह सचिव पूरमसिंह ठकराव, प्रचार प्रसार भूरसिंह मोर्य, विनिमय अजनार, अकलेश चौहान सलाहकार प्रेमसिंह अलावा, राधेश्याम गोयल, नारायण चौहान, धुन्धरसिंह डुडेव व अशोक शर्मा मौजूद थे। Post navigation इधर चल रहे अवैध वाहन, परमिट दे रहा प्रशासन : कैसी होगी योजना सफल? सीईओ सुलाबसिंह ने लिया चार्ज : पहली प्राथमिकता 34 ग्राम पंचायते खुले में शौच मुक्त हो