झाबुआ। स्वच्छ भारत मिशन अभियान ने अब जिले में मिशन का रूप ले लिया है। सीईओ जिपं अनुराग चौधरी एवं सभी विभागों के जिला अधिकारी अपने स्तर से इस काम में जुट गये है। अब प्रतिदिन कलेक्टर सहित जिला अधिकारी मॉर्निंग फॉलोअप कर लोगों को शौचालय निर्माण कर उपयोग करने के लिए समझाइश दे रहे है। सीईओ जिपं चौधरी ने झाबुआ ब्लाक के ग्राम मोहनपुरा, गडवाडा, पिपलिया पारा रोड में मॉर्निंग फॉलोअप कर ग्रामीणों को शौचालय का निर्माण कर उसका उपयोग करने के लिए समझाइश दी। मॉर्निंग फॅलोअप के समय सीईओ जिला पंचायत चौधरी के साथ एडीएसन सीईओ निशीबाला सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जमरा, सीईओ जनपद माथुर सहित शासकीय सेवक उपस्थित थे। Post navigation प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 23 हजार 591 आवेदन भरे पुराने नोट से भर सकेंगे बिजली बिल