सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी मे आज आगंनवाडी केंद्र पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं डॉ. प्रमिला चौहान जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय खरडू में पदस्थ डॉ. पार्वती रावत आयुष चिकित्सा अधिकारी द्वारा सिकल सेल एनीमिया जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सिकल सेल एनीमिया के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उसके लक्षणों, दुष्प्रभाव एवं उसके उपचार संबंधित जानकारी दी। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को सिकल सेल एनीमिया के स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित कर आयुष क्योर एप की जानकारी देकर एप को डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जागरूकता शिविर में नवलसिंह बामनिया, सुपरवाइजर रेखा डामोर एवं खरडू सेक्टर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कार्यकर्ताएं उपस्थित थी। Post navigation बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर भगोरिया पर्व बड़ी उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया