जितेन्द्र वाणी,नानपुर
नानपुर क्षेत्र में सिंचाई मोटर की लगातार चोरी होने की वारदाते सामने आ रही थी। वही फरियादी कैलाश पिता दरासिंह जमरा निवासी देलवानी पटेलफलिया द्वारा हथनी नदी डेम पर व फरियादी दरियावसिंह चौहान की दो सिंचाई की पानी की मोटर जो जवानिया सीमा नाले पर रखी थी उसे अज्ञात बदमाश चुरा ले गए हैं। नानपुर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 भादवि में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं नानपुर में लगातार पानी की मोटरे चुराए जाने पर एसपी विपुल श्रीवास्तव के निर्देशानुसार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टु सहगल,एसडीओपी दिलीपसिंह बिलवाल के आदेशानुसार पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। इसके बाद टीम को मुखबिर से ज्ञात हुआ कि 18 जुलाई को दो व्यक्ति पानी की सिंचाई की मोटरे को बेचने के लिए घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्तियों राजेश पिता भूरसिंह वास्केल भिलाला आयु 20 वर्ष निवासी भोरदिया, चंदरसिंह पिता दलसिंह भिलाला चौहान आयु 20 निवासी भोदरिया को खट्टाली फाटे के बी रोड नानपुर घेराबंदी कर पकड़ा का होना बताया व सिंचाई मोटर पंप देलवानी हथनी नदी से चुराना बताया जिसे जब्त कर लिया गया। चोरों पुलिस की पूछताछ में 7 मोटर पंप भी चुराना स्वीकार किया गया। एसपी श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि पतारसी में थाना प्रभारी नानपुर उपनिरीक्षक मोहन डावर, प्रआर सुरेंद्र,प्रआर शैलेंद्रसिंह, आर बलवंत, आर मनोज,आर सुनील, आर सुरेश, म.आर सुनीता, म.आर.वर्षा म.आर.संजू, आर राकेश, आर प्रवीण, आर. चालक रघुवन की अहम भूमिका रही है,जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *