रितेश गुप्ता थांदला थांदला निवासी एडव्होकेट तुषार यशवंत राव भट्ट की सुपुत्री इशानी भट्ट ने एक बार फिर थांदला नगर एवं विदेशी जमी पर देश को गौरवान्वित किया । सिंगापुर में आयोजित अखिलभारतीय सांस्कृतिक संघ के तत्वाधान में 9वे ओलंपियाड में गोल्ड मैडल जीतकर परिवार सहित थांदला शहर का नाम रोशन किया । यह पहली बार नहीं है की इस बाल कलाकार ने देश विदेश में अपनी अतुल्य प्रतिभा के दम पर शानदार प्रदर्शन किया है , इसके पूर्व भी भट्ट परिवार की इस बेटी को राधारानी अवार्ड एवं दुबई में हुए आयोजन में भी तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था,अपनी छोटी सी उम्र में इशानी भट्ट पढ़ाई के साथ भारतीय संस्कृति की इस अनमोल कला में अपनी योग्यता सिद्ध कर दी। उनकी इस सफलता पर उनकी दादी अरुणा यशवंत भट्ट,तरुनराव भट्ट,तुषार भट्ट आदि गुरुजनों,परिवार जनों,समाज जानो, जनप्रतिनिधियों,सहित नगर के गणमान्य लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी बधाइयां प्रेषित की। Post navigation गड्ढे भरने के नाम पर दुर्घटनाओ को दिया जा रहा है बुलावा ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में विक्रम स्पोर्टस क्लब ने जीती विधायक ट्राफी