सलमान शैख़@ पेटलावद

10 व्यक्तियों के समूह बनाकर बिना ब्याज का कर्ज एवं मोटी कमाई का झांसा देकर बड़ी ठगी के खेल का पर्दाफाश झाबुआ जिले के पेटलावद में हुआ है। आसान किश्तों एवं कम ब्याज दर पर लोन देने का झांसा देकर गुजरात के अहमदाबाद की यूनिटी फाउंडेशन कंपनी द्वारा बड़ी संख्या में लोगों के साथ ठगी की गई है। इस मामले में अकेले पेटलावद तहसील के अनेक लोगोें ने लोन के नाम पर ठगी के शिकार हुए है। मामले में खुद एसडीएम एमएल मालवीय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा लोगो को इस ठगौरी कम्पनी से सावधान रहने को कहा गया है। हालांकि मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। अब यह कितना बड़ा घोटाला होगा ओर कितने आरोपी बनाए जाएंगे, यह पुलिस की पूरी जांच में ही सामने आ पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *