जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना में शुक्रवार शाम को बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरासा निवासी बहादुर सिंह भिंडे पिता रुमाल सिंह (21) साले के साथ अपने ससुराल ग्राम वेगड़ी जा रहा था। तभी सामने से आ रही वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बहादुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साला भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला हॉस्पिटल लाया गया। घटना तीती वेगड़ी के बीच की बताई जा रही है। वहीं शव का पीएम कराने में परिजन व ग्रामीण परेशान होते दिखे। शव ले जाने के लिए कोई भी वाहन नहीं मिलने से दिक्कतें आई। काफी मशक्कत के बाद निजी वाहन की व्यवस्था की गई। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। Post navigation पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे डकैतों को पुलिस ने पकड़ा जिन्होंने अपना धर्म बदल लिया उनको अनुसूचित जनजाति सूची से बाहर करेंगे