झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट-
सार्वजनिक गणेश उत्सव व नवदुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड सारंगी के तत्वाधान में शुक्रवार को एक विशाल चल समारोह सारंगी बस स्टैंड से प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी व दोपहर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 10 दिनी गणेशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। बाबा के चल समारोह की तैयारी समिति दवारा की गई है चल समारोह में बड़ी संख्या में आसपास से ग्रामीण समारोह में आएंगे। चल समारोह में मुख्य आकर्षण धार के के सुप्रसिद्ध बालाजी डीजे, झाबुआ के सुप्रसिद्ध ताशे, अलीराजपुर व वालपुर के विख्यात भगोरिया पार्टी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समिति द्वारा समस्त ग्रामवासी से अपील कि चल समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यकम को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *