झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवन राठौड़ की रिपोर्ट- सार्वजानिक गणेश उत्सव समिति द्वारा बुधवार को शानदार डांस कार्यक्रम रखा गया जिसमें छोटे बच्चों ने इस डांस की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। सारंगी में लगभग तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा, प्रोग्राम जब तक चला पंडाल खचाखच भरा रहा। इसके बाद सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा बच्चों को पुरस्कार का वितरण किया गया। बच्चों की इस तरह की प्रतिभा देखकर गांव के लोगों ने उनकी प्रशंसा की। गौरतलब है कि गणेशोत्सव के दौरान गांव में कई जगह गणेश प्रतिमाएं स्थापित है जिनका गुरुवार को चल समारोह निकालकर विर्सजन किया जाएगा। Post navigation हरी घास से बनी गणेशजी की प्रतिमा की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र कच्चे मकान की दीवार गिरी