जीवनलाल राठौड़, सारंगी सारंगी क्षेत्र जो की अभी तक कोरोना महामारी से सुरक्षित माना जा रहा था, जब पूरे जिले मे कोरोना अपने पैर पसार चुका था तब से सारंगी क्षेत्र कोरोना से बचा हुआ था। मगर अभी अभी सारंगी क्षेत्र के लिये एक बुरी खबर आई है। सारंगी ओर उनालूपाढा मे 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।सूत्रो के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार ये मरीज बडौदा ईलाज करवाने गए थे वही इनकी जांच हुई ओर रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसी बात की पुष्टि b.m.o चोपडा द्वारा की गई है।इन दोनो मरीजो की रिपोर्ट पॉसिटीव आने के बाद क्षेत्र मे हडकम्प मच गया है, अभी तक जिले का सबसे सुरक्षित क्षेत्र भी अब कोरोना की चपेट मे आगया है। जिन लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनके घर ओर मोहल्ले को स्वास्थ्य विभाग और अधिकारीयो द्वारा कंटेनमेंट एरिया बनाया जा रहा है। Post navigation चाबी बनाने कर बहाने घर में आये और नजर हटते ही सोना-चांदी के आभूषण व नकदी लेकर हुए रफूचक्कर झाबुआ जिले covid-19 के 8 लोग हुए संक्रमित