रितेश गुप्ता@थांदला – नगर के वार्ड नंबर 11 मुस्लिम मोहल्ले में दो चाबी बनाने वाले दिनदहाड़े लाखों का माल उड़ा कर ले गए। प्राप्त जानकारी अनुसार दो सरदार युवक , जोकि नगर में जमील मुस्ताक खान के घर तिजोरी की चाबी बनाने के बहाने से आए ।वह परिवार की नजर हटते ही तिजोरी में रखी नगदी एवं जेवरात पर हाथ साफ कर गए। जमीन खान ने बताया कि बदमाशों ने तीन तोले का सोने का हार, चैन ,अंगूठी , पाएजेप सहित 15000 की नगदी पर हाथ साफ किया। फरार बदमाशों को नगर के लगे हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है। पुलिस थाना थाना में मामला दर्ज कर बदमाशों की पड़ताल शुरू कर दी है। Post navigation झाबुआ लाइव की खबर का असर : नप अध्यक्ष डामोर ने क्षतिग्रस्त पुलिया पर मिट्टी भरवाकर किया समतल किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2020 के ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध