रितेश गुप्ता, थांदला झाबुआ लाइव द्वारा आज सुबह पद्मावती नदी रपट पर स्वास्थ्य कर्मी के स्कूटी सहित नदी गिरने की खबर प्राथमिकता से प्रकाशित कर, नगर परिषद का ध्यान आकर्षित किया था , जिसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए, वह आम जनों की समस्याओं को समझते हुए नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर एवं इंजीनियर पप्पू बारिया द्वारा रपट पर पहुंच कर समस्या को देखा व अभी भराव करवाया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर का कहना है,की कुछ दिनों में क्षतिग्रस्त रपट को पुनः दुरुस्त किया जाएगा। आवागमन जारी रहे इसलिए अभी भराव करवा दिया गया है। साथी इंजीनियर पप्पू बारिया का कहना है, की रपट पर बहने वाले बहाव को ध्यान में रखते हुए रपट के दोनों और पिल्लरों का निर्माण भी किया जाएगा ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर पार्षद, रोहित बैरागी, एवं लखन भगोरा ने उपस्थित रहकर रपट पर भराव करवाया। Post navigation आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का दोषी मानते हुए पति व ससुर को न्यायालय ने भेजा जेल चाबी बनाने कर बहाने घर में आये और नजर हटते ही सोना-चांदी के आभूषण व नकदी लेकर हुए रफूचक्कर