सलमान शैख़@ पेटलावद सारंगी में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए उपद्रव के बाद आज पुलिस ने न्यायालय में पुलिस गिरफ्त ने लिए गए 5 आरोपियों को पेश किया गया था। जहां से उन्हें न्यायाधीश ने जेल भेजने के आदेश दिए है। दरअसल, इस मामले में पुलिस ने 33 नामजद ओर 200 से अधिक अन्य लोगों पर FIR दर्ज की थी, जिसमे पांच आरोपी पवन पिता करण सिंह डामोर निवासी कसारबर्डी, जितेंद्र कटारा निवासी छावनी, मुकेश हरचन्द वसुनिया निवासी छोटी बोलासा, तेरसिंह वसुनिया निवासी उमेदपुरा, विष्णु पिता शम्भू को न्यायालय में पेश किया गया था। मीडिया सेल प्रभारी सुरेश जामोद द्वारा बताया गया कि पूरे मामले में ज्यूडिशियल रिमांड के पक्ष में तर्क एडीपीओ प्यारेलाल चौहान के द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिससे सहमत होते हुए न्यायाधीश संजीव कटारे ने पांचो आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिये। अन्य आरोपी अभी फरार है। इन सभी के खिलाफ धारा 353, 332, 341, 147, 148, 427, 506 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(2)(क़) के तहत मामला दर्ज किया था। Post navigation सारंगी कांड: पुलिस ने दर्ज की 3 दर्जन लोगों पर नामजद FIR; 200 लोग अन्य Corona Virus : शादियों पर कोरोना का साया; ऐन वक़्त पर समारोह स्थगित