मुख्यमंत्री के संबोधन को देखते-सुनते ग्रामीण जन

झाबुआ लाइव डेस्क।
सेवा-सुशासन और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में देश का पहला वृहद जनकल्याण समारोह आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से सर्वकल्याण की अनेक योजनाओ से प्रदेशवासियों को अवगत कराया गया। यह जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अंबरीश ने बताया कि स्थानीय राजवाड़ा चौक पर हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भोपाल में आयोजित उक्त सम्मेलन का सीधा प्रसारण किया गया, यहां 11 विविध लघु फिल्मों की प्रस्तुति दी गई, जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की विविध जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों और भाजपा कार्यकर्ताओ को विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर शासन द्वारा जनसमर्पित की गई नई योजना “लालिमा अभियान” से भी जनता रूबरू हुई। इस योजना के माध्यम से “एनीमिया” से होने वाले दुष्प्रभाव बताए गए वही इसके निवारण के लिए प्रदेशवासियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कल्याणसिंह डामोर, दिलीप कुशवाह, प्रफुल्ल गादिया, ओपी राय, अजय पोरवाल, गोपालसिंह पंवार, सावित्री मेड़ा, महेंद्र तिवारी, कीर्ति भावसार, हरू भूरिया सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *