अशोक बलसोरा, झाबुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा में सीनियर डॉक्टरों के छुट्टी पर होने के चलते यहां पर पदस्थ डॉक्टर साहब मरीजों को कोड वर्ड में पर्चियां लिखकर देने की बात सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि यह डॉक्टर साहब विशेष मेडिकल स्टोर को सहयोग पहुंचने की उद्देश्य से ऐसा कर रहे हैं। यदि ऐसा नहीं है तो फिर वह किस भाषा में किस कोड में ऐसा पर्चियां लिखकर दे रहे हैं यह समझ से परे है। आखिर यह डॉक्टर साहब ऐसा क्यों कर रहे हैं यह एक समझने वाली बात है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अकबर शाह खान छुट्टी पर है और वही वरिष्ठ डॉक्टर कुंवर सिंह डुडवे विकसित भारत यात्रा शिविर में है। ऐसे में यह डॉक्टर चौहान साहब मरीज को देख रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बताया कि यह जो पर्चियां लिख रहे हैं यह जब बाजार के मेडिकलों में लेकर पहुंचे तो वहां पर इस भाषा शैली या यूं कहें कोड वर्ड वाली पर्ची को समझ में नहीं आया( इन मेडिकल वालों को और उन्होंने बताया कि आखिर ऐसी पर्ची कौन लिख रहा है इसकी पड़ताल हमने जब की तो पता चला कि दोनों ही डॉक्टर छुट्टी पर है और वर्तमान में सीएस चौहान एमबीबीएस डाक्टर सहाब अस्पताल में है और शायद वो यह पर्ची लिख कर दे रहे है। इसको लेकर हमने डॉक्टर चौहान से बात की उनका कहना है कि यह मेरे द्वारा नही लिखी गई । सवाल यह उठता है कि आखिर कोन लिख रहा है फिर ऐसी पर्ची, यह एक जांच का विषय है कि आखिर यह पर्ची किसके द्वारा लिखी जा रही है। निश्चित रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को इस मैटर को संज्ञान में लेना होगा कि इस तरह से पारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्या खेल चल रहा है। आखिर क्या मंशा है इस तरह से पर्ची लिखने की जबकि सूत्र बता रहे हैं कि कहीं ना कहीं व्यक्ति विशेष को इसका लाभ पहुंचाने के लिए इस प्रकार का कृत किया जा रहा है । जिम्मेदार बोले मैं अभी छुट्टी पर हूं, देख कर पता लगा हूं क्या मामला है। आपने बताया है मैं दिखवाता हूं। डॉ. एके खान, चिकित्सा अधिकारी, पारा Post navigation वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम में वित्तीय धोखाधड़ी से बचने और खातों से लेन देन की जानकारी दी शासकीय भूमि को बेचने वाले पर करें कार्रवाई, ज्ञापन में की मांग