झाबुआ डेस्क। कालेक्टर कार्यालय मे गुरुवार को पहुंच कर एक आवेदन सौपा गया। इस आवेदन में मांग की गई कि मेघनगर के वार्ड क्रमांक 8 नयापुरा मोहल्ला में कुछ व्यक्तियों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है और बाद मे उक्त को निजी भूमि बताकर अवैध रूप से उन्हें बेचा जा रहा है। फर्जी रजिस्ट्री भी करवा दी जा रही है। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर मकान भी बना रखे हैं। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यहां पर लगातर यहाँ पर पहले से रहने वालों को परेशान किया जा रहा है , इसकी उचित जाँच करवा कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए। Post navigation MPPSC राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा: थांदला के छोटे से गांव के राहुल का सहायक यंत्री के पद पर चयन… जोबट में आदिवासी समाज द्वारा छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगलों की कटाई के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन