जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में सोमवार को कुक्षी से आलीराजपुर आ रहा ट्राला पलट गया। हादसा खण्डवा बड़ोदा रोड पर जैन मंदिर के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने से तेज रफ्तार वाहन चालक को बचाने में यह बड़ा ट्राला पलटी खा गया। जहां हादसा हुआ उसके आगे रहवासी क्षेत्र है। गनीमत रही कि हादसा इससे पहले हुआ। नानपुर पुलिस ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नही हुई है। जल्द ट्राला को निकाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post navigation गोरक्षा समिति ने गोपाल गौशाला नानपुर में रखा गो भक्तों का सम्मेलन, वार्षिक आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया नेत्र संकलन केंद्र को मिला 102वां नेत्रदान, वाणी समाज के पूर्व अध्यक्ष ने मरणोपरांत किया नेत्रदान