जितेंद्र वाणी, नानपुर गत रात्रि को नानपुर नगर के वरिष्ठ एवं वाणी समाज के केंद्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष सेठ कैलाश चंद्र वाणी का निधन हो गया। परिवार जनों ने नेत्र दान की इच्छा जताई। उन्होंने अपनी इच्छा साईं सेवा समिति नानपुर को बताई। समिति ने नेत्र संकलन केंद्र गायत्री शक्तिपीठ जोबट के संचालक डॉक्टर शिवनारायण सक्सेना को सूचना दी। केंद्र से तत्काल केंद्र प्रभारी अश्विन नगर, टेक्नीशियन अजमेर सिंह डावर, सहयोगी कपिल राठौर सेठ परिवार निवास पर पहुंचे एवं दोनों नेत्रों का कार्निया निकाला। तत्पश्चात नेत्र संकलन टीम ने निधन पर परिवारजनों को सांत्वना दी एवं दिवंगत आत्मा को गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से विनम्र श्रद्धांजलि देकर नेत्रदान का प्रमाण पत्र परिजनों को भेंट किया। उल्लेखनीय है की अलीराजपुर जिले के पूर्व कलेक्टर शेखर वर्मा के अथक प्रयास से गायत्री शक्तिपीठ जोबट में जुलाई 2015 को नेत्र संकलन केंद्र स्थापित किया गया तब से यह केंद्र लगातार अपनी सेवाएं दे रहा है। 21 दिसंबर 2023 को प्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगू भाई पटेल ने भी जोबट प्रवास के दौरान नेत्रधानियों से चर्चा कर नेत्र संकलन केंद्र की सराहना कर चुके हैं, उपरोक्त बातें नेत्र संकलन केंद्र के प्रभारी अश्विन नगर ने नेत्र संकलन के दौरान सेट परिवार से कहीं। नेत्रदान से दो व्यक्तियों के जीवन में रोशनी मिलेगी, कार्निया को तत्काल आई बैंक इंदौर भिजवाया गया। Post navigation सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में स्टेट हाईवे पर पलटा ट्राला नानपुर पहुंचे वन मंत्री चौहान, शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया