रितेश गुप्ता @थांदला
नगर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री बड़ा गणेश मंदिर एवं नगर के विभिन्न पंडालों में विराजित की गई प्रतिमाओं का प्रातः एवं शाम के समय आकर्षक श्रंगार महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। श्री बड़ा गणेश मंदिर की प्रतिमा का गणेश उत्सव के दौरान पुष्प एवं आकर्षक परिधानों से श्रंगार किया जा रहा है। पीपली चौराहा पर भव्य आतिशबाजी के साथ महा आरती का आयोजन किया जा रहा है। नगर के सभी पंडालों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है जहां पहुंचकर नगर वासियों द्वारा धर्म लाभ लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *