अभेसिंह रावल, लिमखेड़ा की रिपोर्ट- धानपुर तहसील के वखसीया गांव में एक नाबालिग युवक-युवती ने अज्ञात कारणों के चलते खेत में बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर लेने से पूरे गांव में हडक़ंप मच गया इस घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मिली जानकारी अनुसार धानपुर तहसील के नळू गांव की निवासी 16 वर्षीय अस्मिताबेन नरपतभाई बारिया ने वखसिया गांव के निवासी 17 वर्षीय नरेश भीम सिंह बारिया के साथ मिलकर अज्ञात कारणों के चलते वखसिया गांव में अपने ही खेत में बने कुएं में कल शाम के समय कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को आज सुबह मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी जिसके बाद गांव के सरपंच द्वारा धानपुर पुलिस का संपर्क करने पर धानपुर पुलिस थाने के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद लेकर कुएं में खाट डालकर दोनों नाबालिग युवक-युवती के शवों को बाहर निकालकर पीएम करने हेतु धानपुर सरकारी अस्पताल में भेजकर यह दोनों नाबालिग युवक युवती ने आत्महत्या क्यों की ? क्या यह प्रेमी प्रेमिका थे? क्या किसी ने इनको मार कर फेंक दिया? इस विषय में आगे की जांच शुरू की है। Post navigation Previous Post मंदसौर के बलात्कार कांड के साथ लव जिहाद व अवैध धर्मांतरण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन