पियुष चन्देल अलीराजपुर
……………………………………
सोमवार को अलीराजपुर में विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में बजरंग दल-दुर्गा वाहिनी के सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में एकत्रित होकर विगत दिनों मंदसौर में हुई नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की घटना के विरोध में अलीराजपुर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ये ज्ञापन हिन्दू समाज की बहन-बेटियों के साथ लगातार हो रही लव जिहाद व दुष्कर्म की घटनाओं तथा सेवा के नाम पर होने वाले अवैध धर्मांतरण के संबंध में सौंपा गया। इसके पूर्व निर्धारित समय पर हिन्दू समाज के बच्चे, नवयुवक, नवयुवतियां, महिलाएं व बुजुर्ग अलीराजपुर बस स्टैंड के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए और रैली के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों से नारे लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय पंहुचे। जंहा उक्त ज्ञापन अलीराजपुर के एसडीएम केसी ठाकुर को सौंपा।ज्ञापन में देश व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में देश की बहन बेटियों के साथ हुए दुष्कर्म व भोलेभाले लोगों के साथ लगातार बढ़ रहे अवैध धर्मांतरण का उल्लेख किया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि किस प्रकार एक वर्ग विशेष के लोग अपना नाम, अपनी पहचान व अपना धर्म बदलकर हिन्दू समाज की मासूम बच्चियों को धोखा दे कर उनके साथ दुष्कर्म करते है। ज्ञापन मे इस बात का भी उल्लेख है की एक वर्ग विशेष द्वारा किस प्रकार से ग्रामीण व आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।
उक्त ज्ञापन के माध्यम से विहिपए बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवेदन किया गया हैए कि बहुसंख्यक हिन्दू समाज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के अपराधों से जुड़े व्यक्तियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे विद्यालय व महाविद्यालय जहाँ पर सभी समाज की बहन बेटिया अध्ययन करती है वहां सुरक्षा के पर्याप्त साधन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही आदिवासी व वनवासी क्षेत्र में अवैध धर्मांरण करवाने वालो पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन का वाचन दूर्गा वाहिनी की विद्या माली द्वारा किया गया। उक्त ज्ञापन देते समय विहिप के अलीराजपुर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह मौर्य, नगर अध्यक्ष संजय पंवार, विभाग सह मंत्री राम नारायण माली, विभाग सेवा प्रमुख गणपत गुप्ता, कृष्ण कांत बेड़िया, संजय गेहलोद तथा दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका हीरा माली, अनिता चौहान, नीलिमा राठौड़, जयश्री गहलोत, नीरजा चन्देल, मीनाक्षी पंवार, पूर्णिमा व्यास, नलिनी गुप्ता, पूजा भाटी, मंजुला जोशी, पुष्पलता शाह, पलक राठौर, किशोरी शाह, वंदना गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *